Header Ads

ये है मारुति की बेस्ट सेलिंग कार, 33 किलोमीटर का माइलेज और कीमत सिर्फ इतनी सी


 मारुति सुजुकी ने साल 2017 में सबसे ज्यादा अपनी सस्ती और पॉपुलर कार आल्टो को सेल किया। मारुति आल्टो के दो वेरिएंट Alto 800 और Alto K10 बनाती है, जिसके अलग-अलग मॉडल हैं। इसके साथ, मारुति की दूसरी टॉप सेलिंग कार स्विफ्ट डिजायर रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल 16 लाख से ज्यादा कार सेल की। आल्टो की पॉपुलैरिटी इस वजह से भी है क्योंकि ये मारुति की सबसे सस्ती और बजट कार है। साथ ही, इसका माइलेज भी शानदार है।



मारुति ने साल 2017 में एक दिन की बेस्ट सेलिंग का अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2017 में कंपनी ने एक दिन में 4390 कार बेची। इस हिसाब से उसने एक मिनट में 3 कार सेल की। मारुति ने 2017 में 1 लाख ९० हजार से ज्यादा आल्टो सेल की। ये बीते साल यानी 2016 के मुकाबले करीब 10,000 ज्यादा रही।


Alto 800 दो मॉडल में आती है। जिसमें एक LXI और दूसरा VXI है। ये दोनों मॉडल पेट्रोल और CNG के साथ भी अलग-अलग आते हैं। LXI CNG की एक्स-शोरूम प्राइस ३ लाख 75 हजार है, जो ऑनरोड करीब 4.12 लाख हो जाती है। ये सॉलिड और मेटेलिक कलर्स वेरिएंट में आती है। मेटेलिक कलर के लिए करीब ४, से 5 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होते हैं। कंपनी का ऐसा दावा है कि LXI CNG का माइलेज 33.44 किलोमीटर है।


Alto 800 पर कंपनी जनवरी में 25 हजार रुपए का ऑफर दे रही है। इसमें 10 रुपए का कैशबैक और 15 हजार रुपए की एक्सेसरीज शामिल है। यानी इस बजट कार पर इस 25 हजार रुपए सेव किए जा सकते हैं। आल्टो इंडिया की मोस्ट डिमांडिंग कार है। कंपनी इसमें सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो, ड्राइवर एयर बैग जैसे शानदार फीचर्स भी दे रही है।