Header Ads

करिश्मा के बाउंसरों ने मारे लड़कियों को धक्के, भीड़ में फंसने के बाद ऐसा था रिएक्शन


फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अभिनेत्री करिश्मा कपूर जलवा अभी तक बरकरार है। एक स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने शनिवार दोपहर जोधपुर पहुंची करिश्मा की एक झलक देखने को बड़ी संख्या में फैंस एयर पोर्ट पहुंच गए, लेकिन उन्हें करिश्मा की सुरक्षा को बड़ी संख्या में तैनात बाउंसरों के धक्के खाने पड़े। इसके बावजूद करिश्मा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने कई लोगों के साथ सेल्फी ली।
- एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लेने आज दोपहर जोधपुर पहुंची। उनके आने की सूचना पहले से मिल जाने के कारण बड़ी संख्या में उनके फैन एयर पोर्ट पर पहुंच गए।

- एयर पोर्ट से करिश्मा के बाहर निकलते ही उनके जाने की होड़ में फैंस बेकाबू हो गए। इस बीच करिश्मा की सुरक्षा को बड़ी संख्या में तैनात बाउंसरों ने मोर्चा संभाला और सभी फैंस को पीछे धकेल दिया। इस धक्का मुक्की के दौरान कुछ लोग नीचे भी गिर पड़े।

- भारी भीड़ के बीच स्थानीय आयोजकों ने आनन-फानन में करिश्मा का स्वागत किया। करिश्मा ने भी भारी भीड़ के बीच अपने फैंस के साथ सेल्फी ले उन्हें खुश करने का भरसक प्रयास किया।



- बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान की करिश्मा कपूर ने वर्ष 1991 में प्रेम कैदी से अपने फिल्मी सफर का आगाज किया। करीब डेढ़ दशक तक उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर कई फिल्मों में काम किया। वर्ष 2002 में अभिषेख बच्चन के साथ उनकी सगाई बहुत सुर्खियों में रही, लेकिन कुछ माह के भीतर ही यह रिश्ता टूट गया। इसके अगले वर्ष उन्होंने दिल्ली के व्यवसायी संजय कपूर के साथ शादी कर सभी को चौंका दिया। इस शादी से उनके दो बच्चे है। उनकी यह शादी लम्बी नहीं चल पाई और तीन वर्ष लंबी कानूनी प्रक्रिया के पश्चात इस जोड़े के बीच तलाक हो गया। दोनों बच्चे करिश्मा के साथ ही रहते है।