Header Ads

जब अचानक शिवलिंग से निकलने लगे सांप, मचा शोर फिर देखें क्या हुआ...



 यहां थाना चन्दपा क्षेत्र के एक प्राचीन शिव मंदिर की मरम्मत कार्य के दौरान अचानक शिवलिंग के नीचे से सांप निकलने लगे। सांप देखते ही मजदूरों ने शोर मचा दिया और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसे आस्था का विषय बना लिया और सांपो को दूध पिलाते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से गांव में किसी धार्मिक मेले जैसा माहौल बन गया है।





- बता दें, हाथरस के थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली मे इस समय कौतूहल मचा हुआ है।

- यहां एक युवक की तबीयत बहुत खराब होने पर युवक ने गांव के पुराने मन्दिर में मन्नत मांगी थी कि अगर वो सही हो गया तो मंदिर की मरम्मत कराएगा।

- सही होने के बाद उसने मरम्मत का कार्य शुरू कराया था, जिस समय मरम्मत की जा रही थी, उसी समय अचानक मंदिर में स्थापित शिवलिंग के नीचे से पहले एक सांप निकला और शिवलिंग पर बैठ गया।

- थोड़ी देर बाद एक के बाद एक कई सांप निकलने का सिलसिला जारी हो गया।




- अचानक सांप निकलने से मंदिर की मरम्मत का काम कर रहे मजदूर घबरा गए और उन्होंने शोर मचा दिया।

- शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। वहीं, शिवलिंग से लगातार सांपों के निकलने से ग्रामीणों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

- कुछ लोगों का मानना है कि यह चमत्कार है और लोग सांपों को दूध पिलाने लगे।

- घटना को सुनकर दूर दराज के गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।




- बताया जा रहा है कि यह मंदिर काफी पुराना था और जर्जर हो गया था। गांव के एक बीमारी से पीड़ि‍त युवक ने यहां प्रार्थना की थी कि अगर वह सही हो जाता है तो वह इस मंदिर को बनवाएगा।

- मन्नत के एक महीन के अंदर ही युवक ठीक हो गया तो उसने मंदिर बनवाना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही मंदिर में स्थित शिवलिंग के पास मजदूर मरम्मत करने लगे तो शिवलिंग के नीचे से सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे वहां के लोगों में आस्था का विषय बना हुआ है और लोगों की भीड़ इकठ्ठा होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।