लिविंग रूम से बालकनी तक, अंदर से ऐसा दिखता है ऋतिक रोशन का घर
ऋतिक रोशन 44 साल के हो चुके हैं। 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में जन्में ऋतिक एक्टिंग, पर्सनल लाइफ और लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। दो साल पहले एक पॉपुलर मैगजीन को ऋतिक ने अपने लैविश अपार्टमेंट की झलक दिखाई थी। पिता राकेश रोशन का घर छोड़ने के बाद ऋतिक अब जुहू स्थित इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। उनके दोनों बच्चे ऋहान और ऋदान अक्सर यहां विजिट करते हैं।
अक्षय कुमार के पड़ोसी हैं ऋतिक...
अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन पड़ोसी हैं। जुहू स्थित सी-फेसिंग प्राइम बीच बिल्डिंग में दोनों का आशियाना है। अक्षय इस इमारत में पिछले कुछ सालों से रह रहे हैं। इस बिल्डिंग के चार फ्लैट अक्षय के हैं। जबकि ऋतिक 2015 में तीसरी मंजिल पर शिफ्ट हुए हैं। दोनों ने कभी कोई फिल्म साथ नहीं की, लेकिन दोनों के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं।
- ऋतिक का लैविश अपार्टमेंट जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर है, जिसे आर्किटेक्ट आशीष शाह ने डिजाइन किया है।
- एक इंटरव्यू में शाह ने बताया था कि कैटरीना कैफ के घर की डिजाइन्स को पसंद करने के बाद ही ऋतिक ने उनसे कॉन्टैक्ट किया था।

Post a Comment