Header Ads

महिला ने जिस चीज को जिंदा खाया, वही खा गई उसे जिंदा, मिली दर्दनाक मौत


टेक्सास में एक महिला ने 24 समुद्री घोंघे जिंदा खा लिए, जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पिछले साल के ये मामला हाल ही में सामने आया है। टेक्सस में रहनी वाली जेनेट ली ब्लांक्स ने लूसीयाना में समुद्री घोंघे खाए थे, जिसके 48 घंटे के भीतर उनकी हालत बिगड़ गई, उनके हाथ-पैर गलने लगे।

- 48 घंटे बाद जेनेट के हाथ-पर गलने लगे थे। बिगड़ती हालत देख जेनेट के परिवार ने उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें वाइब्रोसिस नाम जानलेवा बैक्टीरिया ने अपना शिकार बना दिया है, जो धीरे-धीरे इंसानी शरीर के मांस को खाने लगता है।

- ये बैक्टीरिया महिला के शरीर में उन्हें घोंघे से आए थे, जो उन्होंने जिंदा खा लिए थे। जिंदा घोंघे खाने से ये जानलेवा बैक्टीरिया जिंदा रहे और सीधे जेनेट के शरीर पर हमला कर दिया।

- जेनेट 21 दिन तक इस बैक्टीरिया से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गईं। डॉक्टर्स ने बताया कि ये बैक्टीरिया इतना घातक होता है कि इससे 36 से 48 घंटे के भीतर ही मौत हो जाती है। ये अंदरूनी अंगों को गला देता है। लेकिन जेनेट 21 दिन तक इस बैक्टीरिया से लड़ती रहीं।

- जेनेट की इस खतरनाक बैक्टीरिया से हुई असमय मौत के बाद उनका परिवार लोगों में जागरूकता फैला रहा है, जिससे कोई और जान ऐसे न जाए। परिवार के सदस्य केरेन ने बताया कि वे लोगों को वाइब्रोसिस नामक बैक्टीरिया से बचने की सलाह दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि किसी भी तरह से ऐसे समुद्री जीवों को कच्चा न खाया जाए