इस काम के लिए जॉब छोड़ने लगी लड़कियां, बताई अनोखी वजह
ब्रिटेन और अमेरिका इन दिनों लड़कियों का इंटरेस्ट नौकरी में कम होता जा रहा है। कुछ नया करने की चाह में ये बेहद अजीब काम करने लगी हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां की लड़कियों में मेटल डिटेक्टटर बनने का एक अजीब से क्रेज देखने मिल रहा है।
- अबतक मेटल डिटेक्टटर या माइनर का नाम सुनते ही आपके मन में एक बूढ़े शख्स की छवि बनती होगी, जो जंगलों में मेटल और सोना खोजने के लिए खुदाई करता है। पर अब सबकुछ बदलने वाला है।
- इस नए ट्रेंड के साथ कई लड़कियां डिटेक्टरिस्ट (जमीन में दबी धातुएं ढूंढने वाला) बन गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों फीमेल डिटेक्टरिस्ट की बहार आ गई है। ये खूबसूरत चेहरे जंगलों में छिपे हुए खजानों को ढूंढने की कोशिश करती हैं। कई बार इनके हाथ एंटीक आइटम्स और सोने जैसे बहुमूल्य धातु हाथ लग जाते हैं, जिसे ये ऊंची कीमत पर बेचकर कमाई कर रही हैं।
- हाल ही में इस काम में शामिल हुई जोसलिन एलिजाबेथ यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करके भी मोटी कमाई कर लेती है। एलिजाबेथ ने कहा, मुझे जॉब करना बेहद बोरिंग लगता था। पर ये काम बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग है। अच्छी कमाई के साथ-साथ आपकी फिटनेस भी बनी रहती है।
- एक तरह से देखें, तो कम लागत में ये ज्यादा प्रॉफिट देने वाला बिजनेस बन सकता है। मेटल डिटेक्टर्स कीमती मेटल्स को ढूंढने के लिए मेटल डिटेक्टिंग मशीन, कुछ खुदाई के औजार और सेफ्टी गियर्स का इस्तेमाल करते हैं।

Post a Comment