बेटी की शादी में लालू के साथ ऐसा था मोदी का अंदाज, शामिल हुए थे ये सेलेब्स
बिहार के चारा घोटाला से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में शुक्रवार को लालू समेत 5 दोषियों की सजा पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। लालू के वकील चितरंजन सिन्हा के अनुसार, कोर्ट अपना फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को दो बजे फैसला सुनाएगा।
हम आपको लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी और मुलायम सिंह यादव के बड़े पोते और मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की शादी में शामिल हुए सेलेब्स के बारे में बताने जा रहा है।
- तेज प्रताप मुलायम के स्वर्गवासी भाई रतन सिंह यादव के पोते हैं। तेजू के नाम से पॉपुलर तेज प्रताप ने 26 फरवरी 2015 को लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी से शादी की थी।
- शादी के समय राज लक्ष्मी 14 लाख रुपए के पटना में खेत की मालकिन थीं। ये खेत लालू-राबड़ी ने 1993 में राज लक्ष्मी के नाम से खरीदा था।
- राजलक्ष्मी से शादी करने के लिए तेज प्रताप 2 चार्टर प्लेन के साथ बरात लेकर गए थे। इसके अलावा एक 35 सीटर प्लेन भी बरात में शामिल था।
- शादी दिल्ली में हुई थी, जिसमें जया बच्चन, नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। जबकि तिलक यूपी के सैफई में हुआ था, जिसमें मोदी से लेकर अमिताभ तक कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

Post a Comment