Header Ads

जेल से दे रहा सलमान खान को धमकी, कभी लग्जरी लाइफ जीता था ये गैंगस्टर


पंजाब-राजस्थान और हरियाणा के शातिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की धमकी दी है। इस गैंगस्टर ने कहा कि अभी तक मैंने कुछ नहीं किया है। अब सलमान खान को मारेंगे और जोधपुर में मारेंगे। बता दें कि डिफरेंट स्टाइल में समाज सेवा का दावा करने वाले लॉरेंस को शानो-शौकत से रहना अपराध की दुनिया में खींच लाया।

- महानगर मजिस्ट्रेट आशीष दाधीच की अदालत से पुलिस उसे जेल ले जा रही थी, तभी एक मीडियाकर्मी ने उसके आगे माइक रख दिया तो लॉरेंस बोला- ''अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है, अब करेंगे तो पता चलेगा। सलमान को मारेंगे, यहीं मारेंगे तब पता चलेगा।''

- पुलिस इसे शातिर चाल मान रही है, क्योंकि उसने इसी तरीके से पंजाब के युवाओं को अपने सोपू संगठन से जोड़ा, फिर उन्हें अपराध में धकेला।


- हिरण शिकार प्रकरण को लेकर सलमान का जोधपुर में विरोध है, यह विरोध प्रदेश स्तर तक भी है।
- लॉरेंस का नेटवर्क हनुमानगढ़-बीकानेर में पैर जमाए हुए है, इसलिए इस चेतावनी से वह सलमान विरोधियों की सहानुभूति लेकर यहां के युवाओं का भी नेता बनना चाहता है, ताकि उन्हें भी अपने नेटवर्क में शामिल कर रंगदारी का धंधा और फैला सके।



- पंजाब और हरियाणा की सबसे खतरनाक गैंगों में से एक का लीडर लॉरेंस है और अपनी गैंग का संचालन अमूमन जेल से ही करता है।


- उसके पास महंगी पिस्तौल और बंदूकों का जखीरा भी है। दस साल पहले कॉलेज में दो बार हवाई फायरिंग करके वो अपना रुतबा कायम कर चुका है।


- फेसबुक प्रोफाइल की तस्वीरों से मालूम पड़ता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भगत सिंह समेत कई महान क्रांतिकारियों को अपना आदर्श मानता है।


- लॉरेंस जेल में अमूमन विदेशी सिम काम में लेकर सारे संदेश वॉट्सऐप के जरिए भेजता है।


- गैंगस्टर के पिता लविंद्र कुमार पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर रह चुके हैं।