Header Ads

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के हाथों गंवाई सीरीज, मैच के बाद ये बोले दिग्गज


साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेन्चुरियन में हुआ सीरीज का दूसरा टेस्ट टीम इंडिया १३५  रन से हार गई। मैच में भारत को जीत के लिए दूसरी इनिंग में २८७  रन का टारगेट मिला था, जवाब में मेहमान टीम मैच के आखिरी दिन १५१  रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में हार के बाद कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने रिएक्ट करते हुए ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।



- मैच में हार के बाद इंडियन क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम का सपोर्ट किया। उन्होंने फैन्स से खराब वक्त में प्लेयर्स का साथ देने के लिए कहा।

- गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये टीम इंडिया के लिए सपोर्ट दिखाने का वक्त है, न कि क्रिटिकल होने का। यही वो टीम है जितने लगातार मैच जीते, सिर्फ 2 मैच से टीम खराब नहीं हो जाती।'

- उधर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने मैच में हार के लिए टीम इंडिया की बैटिंग को जिम्मेदार बताया।

- वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका को जीत की बधाई देते हुए, टीम इंडिया की कोशिश की तारीफ की।



- टारगेट का पीछा करते हुए खेल रही टीम इंडिया की बैटिंग बेहद खराब रही और केवल चार बैट्समैन ही दो डिजिट में रन बना सके।

- दूसरी इनिंग में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ४७  ने बनाए। उनके अलावा शमी ने 28 तो पुजारा और पटेल ने १९,19 रन बनाए।

- मैच में मेजबान टीम की ओर से डेब्यू करते हुए लुंगी एन्गिदी ने 7 विकेट लिए। जिसके बाद उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

- इस मैच में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की ये सीरीज भी २,0 से गंवा दी। सीरीज का आखिरी टेस्ट २४  जनवरी से जोहानिसबर्ग में होगा।