Header Ads

हवा में लटकता अनोखा स्वीमिंग पूल, इसके अंदर दिखता है ऐसा नजारा


अब तक आपने ट्रांसपेरेंट ब्रिज और हैंगिंग रेस्टोरेंट के बारे में सुना होगा पर इंडोनेशिया के बाली आइलैंड में एक ऐसा होटल है जहां का स्वीमिंग पूल दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। जी हां, इसकी ऐसी खासियत है कि जिंदगी में एक बार आप यहां जरूर आना चाहेंगे।

- ऐज बाली रिसॉर्ट के इस स्वीमिंग पूल की सबस बड़ी खासियत ये है कि ये हवा में लटकता है। जी हां आइलैंड के ऊंचे पहाड़ के कोने पर 21 फीट का ये पूल हवा में लटकता है। वहीं इसके नीचे एक ट्रांसपेरेंट ग्लास लगा हुआ है, जिससे नीचे मौजूद समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने मिलता है।

- पूल के नीचे लगे हुए इस ग्लास की मोटाई करीब 3.5 इंच है, जिससे 500 फीट नीचे मौजूद समुद्र का अद्भुत नजारा देखने मिलता है।

- ये रिसॉर्ट करीब 3 एकड़ में फैला है। इसके अंदर 4 विला, 3 जिम, 1 थिऐटर, स्पा सेंटर और बार हैं। इसके अलावा हर विला का अपना एक प्राइवेट स्वीमिंग पूल है।

- यहां एक रात बिताने का कम से कम खर्च करीब 950 डॉलर्स (करीब 60 हजार रुपए) है। हालांकि, विला में रूकने से लेकर यहां की तमाम सुविधाओं का मजो लेने के लिए आपको जमकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। पार्टीज के लिए यहां 10 बेडरूम वाले चारों विला को बुक किया जा सकता है।