डॉग के साथ घूमने निकला था ये शख्स, जंगली सूअर ने किया ये हाल
इंग्लैंड के डीन इलाके में रहने वाले क्लाइव लिली ने सोचा नहीं था कि उनकी मॉर्निंग वॉक उन्हें इतनी भारी पड़ जाएगी। असल में क्लाइव अपने डॉग के साथ घर के पास बने डीन फॉरेस्ट में टहलने निकले थे। लेकिन, सुबह कम रोशनी की वजह से वे ज्यादा आगे तक नहीं देख पा रहे थे।
- क्लाइव अपने डॉग के साथ कुछ ही आगे चल पाए थे कि अचानक एक वाइल्ड बोर ने उनपर हमला कर दिया। सूअर उनपर इतनी तेजी से झपटा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने ग्लव्स उतारे तब उन्हें अंदाजा हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है।
- क्लाइव ने देखा कि सूअर ने उनकी उंगली का ऊपरी हिस्सा काट लिया था। उंगली का हिस्स कटकर ग्लव्स में ही रह गया था।
- 53 साल के क्लाइव ने कहा, सुबह के 7.30 बजे थे, अंधेरे की वजह से ज्यादा कुछ दिख नहीं रहा था। इसके बाद उसने मुझपर इस तेजी से हमला किया कि मेरा डॉग भी ये समझ नहीं पाया। मैंने तत्काल इमरेजेंसी सर्विसेज को कॉल किया। जिसके बाद मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने कहा कि मेरी उंगली का कुछ हिस्सा फिर ऊग सकता है क्योंकि मेरे नाखून का हिस्सा अभी भी रह गया है।
- लोकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक वाइल्ड एरिया के आसपास घर बनने से अक्सर ऐसे जानवर खाने की तलाश में यहां आ जाते हैं।

Post a Comment