Header Ads

फोटोग्राफर की नजर से देखें बॉम्बे के मुंबई बनने का दिलचस्प सफर


अगर आप बॉम्बे के मुंबई बनने का दिलचस्प सफर जानना चाहते हैं तो आपको डिफेंस कॉलोनी की वेधरा आर्ट गैलरी आना होगा। यहां फोटोग्राफर सूनी तारापोरवाला की एग्जिबिशन ‘सिटी में होम: बॉम्बे १९७७, से मुंबई-२०१७,’ कुछ ऐसा ही एहसास कराती है। तारापोरवाला ने यहां अपनी फोटोज की एग्जिबिशन लगाई हुई है। जो कि २८, फरवरी तक चलेगी। इसमें उन्होंने बॉम्बे के मुंबई बनने की दास्तां को अपने खींचे फोटोग्राफ्स के जरिए दिखाया है। इन तस्वीरों से जाना जा सकता है कि ३०, साल पहले मुंबई कैसी दिखती थी, और उसमें कितना बदलाव आया है। तारापोरवाला ने १९७७, में अपने पहले कैमरे निकोकोर्मैट के साथ शहर की तस्वीरें लेना शुरू किया था।