कौन जीतेगा सांप और मकड़ी के बीच इस अनोखी लड़ाई में?
यूं तो आपने सांप-नेवले, सांप-चील और सांप-सांप की लड़ाई के कई किस्से सुने होंगे और इसके वीडियो देखे होंगे. लेकिन क्या आपने कभी मकड़ी और सांप की लड़ाई के बारे में सुना है. शायद यह सुनकर आप हैरानी में पड़ गए होंगे.
लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसी ही जंग जिसमें एक ओर लाल-काली मकड़ी है तो दूसरी ओर काला सांप और दोनों एक दूसरे से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.
अमूमन सांप की तुलना में कमजोर समझी जाने वाली मकड़ी इस वीडियो में दमदार नजर आ रही है और अपनी रणनीति से सांप को काबू में भी करती नजर आ रही है.
यह वीडियो किसी जंगल का नहीं बल्कि एक घर में कुर्सी के नीचे बने मकड़ी के जाले का है. इसमें सांप जाले में फंस जाता है और मकड़ी जाले का फायदा उठाकर सांप को कड़ी टक्कर देती है.
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म फेसबुक पर न्यू साउथ वेल्स स्थित कर्राजॉन्ग हाइट्स में फिल्माया गया है. विशेषज्ञों की मानें तो ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की घटनाएं दिखना बहुत दुर्लभ बात है. इसे फेसबुक यूजर सब्रीना बेसेलसेन ने अपलोड किया है.
बताया जा रहा है कि यह बेबी स्नेक भी वयस्क सांप की ही तरह जहरीला होता है जबकि यह मकड़ी भी कम खतरनाक नहीं है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की घटना देखे तो बीच में व्यवधान न डाले और न ही पास जाए क्योंकि इसमें खतरा हो सकता है.

Post a Comment