जब ऐसी जीन्स पहनकर निकली लड़की, सड़क पर देखते रह गए लोग
लंदन की सड़कों पर ऐसा दृश्य देखने मिला कि लोग देखते ही रह गए। यहां 23 साल की एक मॉडल जब सड़कों पर निकली तो उसकी जीन्स चर्चा का विषय बन गई। मॉडल ने ऐसी जीन्स पहनी थी जो घुटने के कुछ ऊपर से कटी हुई थी और इससे अंडरवियर एक्सपोज हो रही थी।
- असल में ब्रिटेन की 23 वर्षीय मॉडल एनाबेल मिजेल एक नई तरह की जीन्स को प्रमोट कर रही थीं। Asos नामक कंपनी द्वारा निकाली गई इस अनोखी जीन्स को प्रमोट कर रही थीं। लंदन ब्रिज से लेकर कई बस स्टॉप और पब्स तक इस मॉडल ने ये जीन्स पहनकर सफर किया और लोगों के मजेदार रिएक्शन देखे। एनाबेल के मुताबिक कुछ लोगों ने तो उन्हें पागल तक कह दिया।
- एनाबेल ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, मैं आम दिनों की तरह अपने काम के लिए निकली, मैं पहले बस स्टाप पर रूकी और लोगों ने मुझे घूरना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने एक टैक्सी रोकनी चाही। मुझे ताज्जुब हुआ कि इस बार मुझे इतनी जल्दी टैक्सी मिल गई। हालांकि, टैक्सी ड्राइवर मुझे काफी देर तक घूरता रहा।
-इसके बाद एनाबेल एक स्ट्रीट पब पहुंचीं यहां लोग उन्हें ऐसे घूरे रहे थे मानो कोई एलियन ही आ गया हो। एनाबेल ने कहा, सड़के से लेकर पब तक का सफर काफी मजेदार कुछ लोग मुझे देखकर हंस रहे थे कुछ अजीब तरह से घूर रहे थे।
- एनाबेल ने बताया कि एक शख्स ने उनकी पास से तस्वीर लेने की कोशिश तक की। उन्होंने कहा, वो मेरे करीब आकर खड़ा हो गया और अपने मोबाइल से फोटो लेने की कोशिश करने लगा।


Post a Comment