ब्रिटेन की सबसे भुतहा जेल, सालों से भटक रहा एक कैदी का भूत
ब्रिटेन की सबसे भुतहा जेल में एक बार फिर एक कैदी के भूत दिखने की बातें सामने आ रही हैं। पैरनॉर्मल एक्टिविस्ट टोनी फर्ग्युसन ने दावा किया कि उन्होंने यहां आखिरी फांसी दिए जाने वाले कैदी के भूत को देखा है। टोनी ने बाकायदा फोटो और वीडियो जारी कर अपने दावे का पुख्ता किया है।
- टोनी वाइफ के साथ सालों पहले बंद हो चुके बोडमिन जेल पहुंचे थे। यहां दुनिया के कई खूंखार अपराधियों को फांसी दी जा चुकी है। माना जाता है कि इसी वजह से यहां भूत भटकते हैं और बहुत सी पैरानॉर्मल गतिविधियां होती हैं।
- टोनी और उनकी वाइफ परमिशन पाकर देर रात अकेले यहां पहुंचे थे। कुछ ही देर में उनके सामने ऐसी चीजें आने लगीं जिनपर यकीन करना मुश्किल था।
- टोनी और उनकी वाइफ जैसे-जैसे जेल के अंदर जाते गए उन्हें दबी-कुचली सी आवाजें और अजीब से रोशनियां दिखाई देने लगीं। कुछ दूरी पर उन्हें एक धुंधली रोशनी उड़ती दिखाई दी और फिर वो चीज उनके सामने आई जिससे लोग आज भी खौफ खाते हैं।
- टोनी ने कहा, जेल के एक कॉरीडोर पर वह रोशनी तेज हो गई। हमने देखा कि वह एक साया था। ये दृश्य हमारे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसे देखकर लगा कि ये विलियम हैम्पटन का ही भूत था जिसे इस जेल में आखिरी फांसी दी गई थी। हैरानी की बात ये थी कि ये साया दिखने के कुछ देर पहले मैंने विलियम का ही नाम लिया था।
- टोनी ने भूत दिखने की बात जेल के कुछ ऑफिशियल्स से की। जिसके बाद उन्होंने भी भूत दिखने की पुष्टि की है। ऑफिशियल्स के मुताबिक कई बार ऐसी घटनाएं जेल के अंदर हो चुकी हैं।
- जेल रिकॉर्ड्स के मुताबिक 24 साल के विलियम हैम्पटन को 24 जून 1909 को यहां फांसी दी गई थी। विलियम ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
- 1735 में बने इस जेल में 1909 तक 60 लोगों का फांसी की सजा दी गई, इसमें 8 महिलाएं भी शामिल थीं। 1929 में इस जेल को बंद कर दिया गया था।

Post a Comment