दुबई ने खोला दुनिया का सबसे लंबा गोल्ड प्लेटेड फोटो फ्रेम,
दुबई दुनियाभर में अपने बेहतरीन स्ट्रक्चर के लिए मशहूर है। यहां पर दुनिया का सबसे लंबा गोल्ड प्लेटेड फोटो फ्रेम खोला है। ये दुबई म्युनिसिपलिटी के अधिकार क्षेत्र में है, जिसमें दो टावर्स एक स्काई ब्रिज से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इसे लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। डच आर्किटेक्ट ने इसका डिजाइन चोरी करने का आरोप लगाया है।
- 50 स्टोरी बिल्डिंग के बराबर ऊंचे इस फोटो फ्रेम को बनाने में 35 मिलियन पाउंड (301 करोड़ रुपए) खर्च हुए हैं। इसें 150 मीटर ऊंचे और 93 मीटर चौड़े दो टावर हैं, जो 100 मीटर के ब्रिज से जुड़े हैं। ये सब गोल्ड प्लेटेड है।
- दुबई म्युनिसिपलिटी के मुताबिक, ये स्ट्रक्चर एफिल टावर की तरह शहर का सिम्बोलाइज मॉन्यूमेंट है, जो भविष्य में टूरिस्ट्स के अट्रैक्शन प्वाइंट बनेगा।
- ये लैंडमार्क फ्रेम नए और पुराने दुबई के बीच में बना है। इसमें एक तरफ दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर अल्ट्रा मॉर्डन स्काईलाइन नजर आती है।
- वहीं, दूसरी साइड से दुबई की ओल्ड सिटी का नजारा दिखता है। इसमें उस दौर की बिल्डिंग हैं, जब ये एक साधारण फिशिंग विलेज हुआ करता था।
- इस बिल्डिंग के अंदर के स्पेस में एक एग्जीबिशन लगाई जाएगी, जो टूरिस्ट्स को दुबई और उसके इतिहास की कहानी बताएगी।
नीदरलैंड बेस्ड आर्किटेक्ट फर्नान्डो डोनिस का दावा है कि दुबई ने उनका आइडिया चोरी किया है। उन्होंने ये डिजाइन 2009 में एक आर्किटेक्ट कॉन्टेस्ट में दिया था।
- डोनिस का कहना है कि 2012 लंदन ओलिम्पिक में बनाए गए विशालकाय फ्रेम के उनके आइडिया में थोड़ा फेरबदल कर इसे बनाया गया है।
- डोनिस ने इस डिजाइन के लिए 1 लाख डॉलर की रकम भी जीती थी। इतना ही नहीं, उनके पास इस डिजाइन का कॉपीराइट भी है।
- अब इस आर्किटेक्ट डिजाइन पर कॉपीराइट का दावा कर दुबई म्युनिसिपलिटी के खिलाफ यूएस फेडरल कोर्ट में केस किया है।

Post a Comment