मोहम्मद अली इस वजह से बने थे बॉक्सर, इस चीज से लगता था डर
वो बॉक्सिंग रिंग में तितली की तरह उड़ता था। एक पंच में विरोधी को चित कर देता था। वो मोहम्मद अली था। जी हां, अमेरिका के महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का जन्म 17 जनवरी 1942 को केंटुकी में हुआ था।
बचपन में मां-पिता ने उनका नाम कैसियस क्ले रखा, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ कि वो कैसियस से मोहम्मद अली बन गए। इससे भी दिलचस्प उनके बॉक्सर बनने की कहानी है।
मोहम्मद अली को उनके पिता ने एक साइकिल गिफ्ट की। जिसे लेकर वो पूरे दिन घूमा करते थे। लेकिन एक दिन ऐसा हुआ कि उनकी साइकिल चोरी हो गई। 12 साल के अली ने पुलिस से कहा कि वो चोर को पकड़कर रहेंगे और खुद से उसे उसकी सजा देंगे। पुलिस ऑफिसर से उनके घरेलू संबंध थे।
पुलिसवाले ने उनसे कहा कि पहले बॉक्सिंग करना शुरू करो तभी बदला ले सकोगे। तभी से उन्होंने बॉक्सिंग की प्रेक्टिस शुरू की। खुद उस पुलिस ऑफिसर ने एक किताब में लिखा कि मोहम्मद अली ने चोर को सजा देने के लिए बॉक्सिंग को अपना जूनून बना लिया।

Post a Comment