Header Ads

गांधी फैमिली के लिए क्यों खास है ये हनुमान मंदिर, राहुल ने भी किए दर्शन




कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौर पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। गुजरात की तर्ज पर राहुल गांधी ने यूपी में मंदिर जा कर भगवान के दर्शन किए। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रेसिडेंट बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेठी पहुंचे हैं। राहुल ने अमेठी दौरे की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा करके की। ये हनुमान मंदिर उनकी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में स्थिति है। इस मंदिर को चुरवा हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है।


-यहां उन्होंने हनुमानजी की प्रतिमा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। गांधी परिवार का इस मंदिर से गहरा रिश्ता रहा है। राहुल गांधी से पहले इस मंदिर में पूर्व पीएम और उनके पिता राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी पहुंचकर दर्शन कर चुकी हैं।





-गुजरात चुनाव के समय राहुल गांधी के मंदिर-मंदिर जाने की खूब चर्चा हुई थी। मगर हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के चुरवा गांव में रामभक्त हनुमान का एक ऐसा मंदिर है। जहां गांधी परिवार की तीन पीढ़ियां आशीर्वाद लेने आती रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अमेठी संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में जब भी यहां आते थे, चुरवा के हनुमान मंदिर में दर्शन करने जाते थे।

-रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी भी रायबरेली-अमेठी के दौरे के दौरान इस मंदिर में दर्शन करती रही हैं। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी इस मंदिर में दर्शन कर राजनीतिक ऊर्जा हासिल करते रहे हैं।



-उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूत करने के मकसद से राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी का दौरा कर रहे हैं। गुजरात में पार्टी को मजबूत करने के बाद राहुल उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

-आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को केवल सात सीटें मिली थीं।




-चुरवा के हनुमान मंदिर की खासियत यह है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा का नेत्र कौतूहल दर्शाते प्रतीत होते हैं।

-ऐसी मान्यता है कि वह दर्शन करने आले वाले श्रद्धालुओं की इच्छा जानना चाहते हैं, इसलिए यहां के स्वरूप में उनके नेत्र गोल हो हैं। बाताया जाता है कि ऐसी प्रतिमा और कहीं नहीं है।





-राहुल गांधी चुरवा हनुमान मंदिर पहले भी जाते रहे हैं। राहुल जब भी अमेठी और रायबरेली के दौरे पर आते हैं कहा जाता है कि इस मंदिर में जरुर जाते हैं। हालांकि ऐसा पहली बार है जब राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत पहली बार इस मंदिर में दर्शन करके की है।