Header Ads

ये है दुनिया का सबसे मोटा कपल, वेट लॉस क्लीनिक में हुआ था प्यार


अमेरिका के मिसोरी में एक ऐसा कपल रहा है जिनका वेट मिलाकर एक मिनी कार के बराबर है। जी हां, 42 साल के ली और 39 साल की उनकी पार्टनर रेना का टोटल वेट 1256lbs (करीब 600kg) है। सबसे मजेदार बात ये है की दोनों एक वेट लॉस क्लीनिक में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

- ली औ रेना की मुलाकात लगभग दस साल पहले एक वेट लॉस क्लीनिक में हुई थी। दोनों अपने बढ़ते वजन से परेशान थे और इसे कम करने के लिए डॉक्टर्स के चक्कर काट रहे थे। हालांकि तभी इनकी लाइफ में एक टर्निंग प्वाइंट आया।

- क्लीनिक में मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और उन्हें प्यार हो गया। प्यार की खुमारी में दोनों ने वेट लॉस प्रोग्राम बीच में ही दोड़ दिया, जो उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुआ।

- देखते-देखते दोनों का वजन बिजली की रफ्तार से बढ़ा। ली 324kg के और रेना 246kg की हो गईं। इससे इनका उठना-बैठना भी मुश्किल हो गया।

- दोनों का मोटापा इस कदर बढ़ गया है कि इनकी जान पर खतरा बन गया है। ली अब बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं। वहीं उनकी पार्टनर की हालत भी ठीक नहीं है। दोनों का ख्याल ली की बहन रख रही हैं।

- हाल ही में एक टीवी चैनल पर इस कपल की लाइफ को दिखाया गया है। दोनों को इस बात का बेहद अफसोस है कि वे खुद का ख्याल भी नहीं रख सकते। ली ने चैनल से कहा, हम खुद का ध्यान नहीं रख पाते। अब अपने हाल पर हमें दया आती है, हमने खुद के साथ ऐसा क्यों कर लिया। अब सर्जरी से ही हमारी जान बच सकती है।