गेम के लिए शॉप में बैठा दीं बिकिनी मॉडल्स, लगने लगी लोगों की लाइन
ताइवान में एक गेम शॉप यहां के लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। तैनान सिटी की इस शॉप में ओनर ने ग्लास बॉक्सेज में सॉफ्ट टॉएज के साथ बिकिनी गर्ल्स बैठा दीं। गेम खेलने आने वाले विजिटर्स को मैकेनिकल क्लॉ के जरिए इन टॉएज को उठाना था। इसके बदले उन्हें ये टॉएज और यहां रखी बाकी चीजें गिफ्ट्स में मिलतीं। इस गेम का मजा लेने के लिए यहां लोगों की लाइन लगने लगी। हालांकि कुछ लोगों ने लड़कियों के ऐसे इस्तेमाल की आलोचना की है, जिसके बाद इन्हें हटना पड़ा।
तीन बॉक्स में तीन लड़कियों को बैठाया गया, जिनके नाम कीरा, कारा और किम थे। ये विजिटर्स को एक गेम के जरिए सॉफ्ट टॉएज गिफ्ट में देतीं।
- तीनों मॉडल्स यहां आने वाले लोगों को गेम के लिए एनकरेज भी करतीं। इसके साथ ही विजिटर्स की गेम खेलने में मदद भी करतीं।
- विजिटर लिन ली हुआंग ने बताया कि इस पार्क में जाना और लड़कियों के साथ गेम का मजा लेना फन था। इससे पहले मैंने कभी भी ऐसे गेम नहीं जीते।
- हालांकि, इसे लेकर कुछ ऑनलाइन यूजर्स ने ऑब्जेक्शन भी जताया। एमी ने लिखा, मेरे लिए अपनी बेटी को ये दिखाना भी शर्मनाक होगा। ऐसे एग्जाम्पल हम अपने बच्चों के सामने पेश नहीं कर सकते।
- इधर बेन ही ने कहा कि ये महिलाओं का गलत इस्तेमाल है। 21वीं सदी में इस तरह का आइडिया बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
ओनर मोनमोन्डा ने कहा कि ये गेम काफी पॉपुलर हो गया था, लेकिन विरोध के बाद मॉडल्स को हटाना पड़ा। भविष्य में ऐसे इवेंट शुरू करने से पहले हम सोच समझकर फैसले लेंगे। बहुत से लोगों ने इसे एन्जॉय किया और इसे फन की तरह लिया, लेकिन कई लोग इसके विरोध में भी खड़े हो गए।

Post a Comment