साउथ अफ्रीका में विराट को अनुष्का ने यूं किया चीयर
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। यहां कप्तान विराट कोहली को वाइफ अनुष्का शर्मा ने ये स्टेडियम से चीयर किया। ये पहला मौका है जब शादी के बाद विराट का मैच देखने के लिए अनुष्का स्टेडियम में मौजूद हैं। हालांकि, इससे पहले कई मैचों में वो विराट को सपोर्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा यहां धवन की वाइफ, भुवनेश्वर की वाइफ, मुरली विजय की वाइफ सहित कई क्रिकेटर्स की वाइफ स्टेडियम में मौजूद थीं। अनुष्का-विराट का सेकंड हनीमून...
- साउथ अफ्रीका में विराट-अनुष्का पिछले काफी दिनों से एन्जॉय कर रहे हैं। इसे उनका सेकंड हनीमून कहा जा रहा है। 11 दिसंबर को इटली में शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए फिनलैंड गया था।
- इसके बाद इनकी शादी का पहला ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में 21 दिसंबर और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को हुआ था। इसके बाद विराट के साथ ही अनुष्का भी साउथ अफ्रीका आ गई थीं।
- 28 दिसंबर को साउथ अफ्रीका पहुंचे इंडियन क्रिकेटर्स के साथ लगातार उनकी वाइफ एन्जॉय कर रही हैं। विराट-अनुष्का की शॉपिंग और केपटाउन की स्ट्रीट पर डांस करते हुए कई फोटो और वीडियोज सामने आए हैं।

Post a Comment