500 साल से चर्च में दफन था बच्चे का कंकाल, सच्चाई ने कर दिया हैरान
इटली के Naples में साइंटिस्ट्स ने जमीन से एक 500 साल पुराने कंकाल को निकाला, जिससे कई चौंकाने वाले राज खुल गए हैं। Saint Domenico Maggiore नामक चर्च की खुदाई में निकले इस कंकाल पर साइंटिस्ट्स लगातार स्टडी कर रहे थे। पहले माना जा रहा था कि इस बच्चे की मौत चिकन पॉक्स जैसी किसी बीमारी से हुई थी, लेकिन जो सच्चाई सामने आई उससे साइंटिस्ट भी हैरान रह गए। डीएनए ने खोले राज...
इससे पहले कंकाल पर सिंपल टेस्टिंग की गई थी, जिसमें डीएनए टेस्टिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया था। तब माना जा रहा था कि इस बच्चे की मौत किसी तरह के वायरस या चिकन पॉक्स से हुई होगी। हालांकि, जब McMaster University के विशेषज्ञों की टीम ने कंकाल से हड्डियों और बाकी चीजों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट किया तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
- डीएनए से पता चला कि इस बच्चे की मौत चिकन पॉक्स से नहीं बल्कि HBV यानी हेपेटाइटिस-बी वायरस से हुई होगी।
- इस रिसर्च का सबसे चौंकाने वाला पहलू था हेपेटाइटिस-बी वायरस। साइंटिस्ट्स के मुताबिक वायरस बहुत तेजी से खुद को बदल लेते हैं, पर 450,500 साल तक हेपेटाइटिस-बी ऐसे कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले और ये वायरस आज भी लाखों लोगों को मार रहा है।
- साइंटिस्ट्स की एक टीम के मुताबिक इतने लंबे समय तक वायरस में कम बदलाव होना या बना रहना चिंता का विषय है। इस तरह के वायरस से लड़ना कठिन हो जाता है। रिसर्च टीम के एक मेंबर ने कहा, अब वक्त आ गया है कि हम प्राचीनकाल के ऐसे ही वायरसों पर स्टडी करें, जिससे हमें इनसे निपटने के और तरीके मिल जाएंगे।

Post a Comment