लड़की ने पहले किया प्यार का इजहार, फिर ऐसे
अर्जेंटीना में एक टीनेजर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गोली मार दी। पहले उसने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद अपने पिता की गन से उस पर दो फायर किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इन दोनों का पिछले पांच साल से अफेयर था, जो बीते साल दिसंबर में टूट गया था। टीनेजर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है।
- घटना कैपिटल ब्यूनस आयर्स के 230 kilomiter दूर गुआलेगुआछू की है, जहां शहर के बाहरी इलाके में 19 साल की नाहिर गलरजा ने इस घटना को अंजाम दिया।
- नाहिर ने अपने पिता की गन से पांच साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड फर्नांडो को एक के बाद एक दो बार गोली मारी। इसके बाद फर्नांडो की वहीं मौत हो गई।
- इसके बाद उसने फर्नांडो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और फर्नांडो का एक फोटो पोस्ट किया और उस पर कैप्शन में लिखा, 'फाइव ईयर्स टूगेदर'।
- इसके बाद उसने पोस्ट में लिखा, ''लड़ाई-झगड़े के बीच भी हमारा प्यार हमेशा वैसा ही रहा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा मेरी एंजल।''
- इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया और पिता की गन लाकर वापस अपनी जगह पर रख दी।
- इन्वेस्टिगेशन में पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे और गन की गोली मिली। इसमें शक की सुई उसके पिता की तरफ थी, तो उसने नाहिर ने अपना जुर्म कबूला।
- उसने प्रॉसीक्यूटर को बताया कि कैसे उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर किया और घर सुबह 6 बजे अपने घर लौटकर आई।
- जुर्म कबूलने के बाद नाहिर को जांच के लिए साइकाइट्रिक हॉस्पिटल भेजा गया। हालांकि, इसमें वो किसी भी मेन्टल या साइकोलॉजिक परेशानी की शिकार नहीं पाई गई।
- इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, नाहिर सेंट्रो रीजनल गुआलेगुआछू यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट है।
दिसंबर में टूटे पांच साल के रिलेशन के बाद नाहिर पहली बार फर्नांडो को अपने साथ लेकर गई थी, जब उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
- एक दोस्त ने ये भी बताया कि नाहिर ने मर्डर के कुछ दिन पहले एक नाइटक्लब में भी फर्नांडो के साथ बहुत गलत बर्ताव किया था।

Post a Comment