इस लड़के से शादी करने को पागल थी 3 बच्चों की मां, 2150 पेज में लिखी कहानी
यहां तीन महीने पहले शिवाजी पार्क में परिवार के 5 लोगों की हत्या के चर्चित मामले में बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र पेश कर दिया। इसमें पुलिस ने आरोपी महिला संतोष शर्मा, उसके प्रेमी हनुमान जाट सहित भाड़े के दो हत्यारों दीपक धोबी और कपिल धोबी को हत्या का दोषी माना है। पुलिस ने कोर्ट में 2150 पेज की रिपोर्ट कोर्ट में जमा कराई। वहीं 125 लोगों को गवाह बनाया है।
- आरोपियों ने 2 एवं 3 अक्टूबर की मध्य रात कमरे में सो रहे 5 लोगों की हत्या कर दी थी। तीन अक्टूबर की सुबह वारदात का पता चला था।
- शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद कुमार सामरिया ने बताया कि आरोपियों के मौखिक साक्ष्य, परिस्थितिजन्य साक्ष्य तकनीकी साधनों के आधार पर मामले की गहन जांच की गई। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर चारों आरोपियों को जघन्य हत्याओं का दोषी मानते हुए आरोप पत्र पेश किया है।
- थानाधिकारी ने बताया कि मृतक बनवारी की पत्नी संतोष का हनुमान जाट से प्रेमप्रसंग था। इसमें संतोष का पति बड़ा बेटा मोहित रोड़ा बन रहा था। - संतोष हनुमान शादी करना चाहते थे। बेटे पति को रास्ते से हटाने के लिए संतोष ने प्रेमी हनुमान से मिलकर षड्यंत्र रचा।
- इसके तहत 2 अक्टूबर की रात हनुमान जाट भाड़े के कातिलों कपिल दीपक के साथ संतोष के घर पहुंचा। संतोष ने घर का दरवाजा खोल दिया। संतोष ने अपने परिवार को पहले ही जहरीला पदार्थ मिला भोजन करा दिया था। इससे वे लोग अचेतावस्था में थे।
- हनुमान, कपिल दीपक ने संतोष के सामने उसके पति 45 वर्षीय बनवारीलाल शर्मा, उसके 3 बेटों 17 वर्षीय अमन उर्फ मोहित, 15 वर्षीय हिमेश 12 वर्षीय अज्जू और भतीजे 10 वर्षीय निक्की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और भाग गए।
- पुलिस ने 8 अक्टूबर को इन हत्याओं के आरोप में संतोष, उसके प्रेमी हनुमान, भाड़े के कातिलों कपिल दीपक को गिरफ्तार किया था।
- पुलिस के अनुसार, चार्जशीट करीब 2150 पेज की है। इसमें लगभग 125 लोगों के नाम गवाह के रूप में शामिल हैं। इनमें महिला संतोष, उसका प्रेमी, दो भाड़े के बदमाश, मृतकों के परिजन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Post a Comment