इसे सांप समझने की गलती कर बैठे लोग, सच्चाई ने चौंकाया
ताइवान से लगे समुद्र तल पर साइंटिस्ट्स को एक डरावना जीव मिला है। पहले रिसर्च कर रही टीम इसे देखकर सांप समझने की गलती कर बैठी। पर जल्द ही इसकी सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया।
- रिसर्च टीम के मुताबिक ये सांप नहीं बल्कि एक वाइपर शार्क थी। वाइपर शार्क इतनी रेयर होती है कि इसे आखिर बार 1986 में पकड़ा गया था।
- इस डरावनी शार्क की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये किसी साइंस मूवी के जीव की तरह अपने जबड़े के बाहर भी दांत निकाल सकती है।
- Taiwan’s Fisheries Research Institute के एक ऑफिशियल के मुताबिक इस शार्क के दांत सुई से भी ज्यादा पैने होते हैं। दांतों को बाहर निकालकर हमला करने की इस खासियत से ये अपने शरीर से कई गुना ज्यादा बड़ी मछली का भी शिकार कर लेती है।
- 1986 में पहली बार जापान के शिकोकु आईलैंड पर ये शार्क पकड़ी गई थी। तब से इसका साइंटिफिक नाम Trigonognathus kabeyai रखा गया, हालांकि इसके डरावने लुक की वजह से इसे एलियन फिश और फिश फ्रॉम हैल (नर्क की मछली) भी कहा जाता है। ये शार्क पानी में एक से डेढ़ हजार फीट की गहराई में रहती है। हालांकि, इसके बारे में साइंटिस्ट्स के पास अब भी कुछ ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।

Post a Comment