Header Ads

हार्दिक पंड्या का नाम जुड़ा एली अवराम के साथ, पिता ने कहा ये


केपटाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया। उसने जबर्दस्त बैटिंग करते हुए 93 रन की इनिंग खेली। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने उनकी जबरदस्त तारीफ की है। इसी हार्दिक का नाम इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस ऐली अवराम के साथ जुड़ने की चर्चा है। किंतु हार्दिक के पिता ने इसका खंडन किया है।


हार्दिक पंड्या का नाम इसके पहले लीसा शर्मा और परिणीती चाेपड़ा के साथ जुड़ा था। किंतु अब हार्दिक और ऐली अवराम की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों का अहसास होता है। ऐली 27 दिसम्बर को मुम्बई में हार्दिक के भाई कुणाल की शादी के रिसेप्शन में भी शामिल हुई थी। दूसरी ओर हार्दिक के पिता हिमांशु पंंड्या ने कहा कि यह सच है कि एली कुणाल की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुई थी। पर हार्दिक का उससे कोई संबंध नहीं है। यह केवल अफवाह है।



बिग बॉस से अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस 27 वर्षीय एली अवराम बॉलीवुड के साथ तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड की ‘नाम शबाना’ और ‘ किस-किस को प्यार करुं’ फिल्मों में काम भी कर चुकी है। इसके अलावा ‘झलक दिखला जा’ समेत कई रियालटी शो में वह काम कर चुकी है।