विवादित सेक्स डॉल्स के बाद आएंगे ऐसे रोबॉट्स, मच गया बवाल
पिछले साल विवादों में रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली सेक्स डॉल्स के बाद अब एक और कॉन्ट्रोवर्शियल रोबोट मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। ये होगा सेक्स डॉल का मेल वर्जन। जी हां, अब मेल सेक्स डॉल भी बाजार में उपलब्ध होगी
- Realbotix के फाउंडर और सीईओ के मुताबिक इस मेल डॉल के सारे बॉडी पार्ट्स एक पुरुष की तरह होंगे जो ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स पर काम करेंगे। ये यूजर को सेटिसफाई करने के अलावा उनसे बात भी करेंगे। फिलहाल बाजार में फीमेल सेक्स डॉल्स की डिमांड है, जिनकी कीमत 3 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए के बीच है।
- सेक्स डॉल्स शुरुआत से ही विवादों का कारण बनती रही हैं। कई सोशल एक्टिविस्ट ऐसी डॉल्स को समाज के खिलाफ बता चुके हैं, तो कई ने इसे रिश्ते बिगाड़ने वाली मशीन बताया है। सोशल एक्टिविस्ट्स के साथ-साथ पोर्न स्टार्स भी इसका विरोध कर चुके हैं।
अभी तक सेक्स रोबोट या सेक्स डॉल सिर्फ एक कल्पना और लोगों की फैंटेसी थी पर साइंस ने इस कल्पना को सच में बदल कर रखा दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इन सेक्स डॉल्स में इमोशन और रिएक्शन तक डाल दिए गए हैं और ये इतनी रियलिस्टिक हो गई हैं कि लोग अब इनके प्यार में पड़ने लगे हैं।
- पिछले साल दिसंबर में अटलांटा के 64 वर्षीय जेम्स का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया था। इस उम्र में जेम्स एक सेक्स डॉल के प्यार में पड़ गए थे। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाली सेक्स डॉल घर ले आए थे जिसके बाद वे तय नहीं कर पा रहे थे कि वे डॉल से ज्यादा प्यार करते हैं या 36 साल से साथ रह रही वाइफ से। ऐसे में भविष्य में पुरुषों के अलावा अब महिलाएं भी सेक्स रोबोट्स से अगर शादी भी करने लगें तो ताज्जुब की बात नहीं होगी।
- पिछले साल से बार्सिलोना में कई वेश्यालयों में वेश्याओं की जगह अब सेक्स डॉल्स ने ले ली है। हद तो ये हो गई कि लोग इस नए एक्सपेरिमेंट को खासा पसंद कर रहे हैं। भविष्य में सेक्स डॉल से क्या प्रभाव पड़ सकता है ये इसका जीता जागता उदाहरण है।
- सेक्स डॉल का विरोध कर रहे लोगों के मुताबिक सेक्स डॉल के इस शुरुआती दौर में ही लोगों के जीवन पर इतने प्रभाव पड़ने शुरू हो गए हैं, लेकिन अगर ये कॉमन हो जाती है तो लोग रियल लाइफ सेक्स और अट्रेक्शन से दूर हो जाएंगे और वो दिन दूर नहीं जब लोग शादी करना छोड़ देंगे।

Post a Comment