Header Ads

बोल्डनेस छोड़ ये एक्ट्रेस बनीं पंजाबी कुड़ी


राखी सावंत हमेशा अपने बोल्ड अवतार और वीयर्ड ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर राखी को उनकी पोस्ट के लिए कई बार ट्रोल भी किया गया है, लेकिन इस बार इन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। हाल ही में कॉन्ट्रोवर्शिल क्वीन कही जाने वाली ये एक्ट्रेस एक इवेंट में ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। रेड पटियाला सूट के साथ इन्होंने मैचिंग ज्वैलरी टीमअप की थी। इस ड्रेस में राखी बिल्कुल पंजाबी कुड़ी की तरह लग रही थीं।प्रियंका की मॉम से भी मिलीं राखी...


- इस इवेंट में राखी अपनी मॉम के साथ आई थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा भी यहां मौजूद थीं। राखी सावंत ने इनके भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

- बता दें कि कुछ समय पहले राखी ने जेल में बंद 'डेरा सच्चा सौदा' प्रमुख गुरमीत राम रहीम और उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते हनीप्रीत की मां ने राखी को लीगल नोटिस भेजा था।

- राखी जल्द ही एक बायोपिक में नजर आएंगी, जिसमें ये गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं।