पुलिस वाले ने इस एक्ट्रेस से की एक गलत डिमांड, फिर मिला ऐसा जवाब
टेलीविजन शो 'कुमकुम भाग्य' में आलिया के कैरेक्टर और अपनी नेगेटिव छवि के लिए फेमस टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। उनके इस फोटो पर एक पुलिस वाले ने एक भद्दा कमेंट किया और एक गलत डिमांड कर दी। बता दें कि उस कमेंट पढ़ने के बाद शिखा ने उस पोस्ट को पब्लिकली पोस्ट कर मुंबई पुलिस को टैग कर दिया।
- शिखा सिंह द्वारा पोस्ट किए गए स्क्रीन शॉट्स के मुताबिक पुलिस वाले का नाम जगदीश गुन्गे है।
- जगदीश गुन्गे का इन्स्ट्रागाम अकाउंट प्राइवेट है और उसमें लिखा हुआ है कि वो RTO (मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट, मुंबई) में है।
- जगदीश ने कमेंट किया था-. (खूबसूरत, प्लीज नए साल के तोहफे के रूप में बिकिनी और माइक्रो मिनी पहने कुछ बोल्ड फोटो अपलोड करें)
- इस बात से नाराज होकर शिखा ने उसके इस कमेंट को पोस्ट कर दिया जिससे सभी लोग उस पुलिस वाले को काफी भला-बुरा कहा और शिखा की हिम्मत की दाद दी।
- पुलिस वाले को सबक सिखाने के लिए शिखा ने उस पोस्ट के साथ लिखा है कि ये जरूरी नहीं कि लोग आपके साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए आपको फिजिक्ली टच करें। ये एक तरह की बेइज्जती है और दिल दुखाने वाला है। आप इनसे बच कर नहीं भाग सकते। जगदीश गुन्गे शर्म आनी चाहिए।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखा ने कहा कि उन्हें कई तरह के कमेंट्स आते हैं, लेकिन जब उन्होंने ये कमेंट देखा तो उन्होंने उस शख्स के बारे में एक फ्रेंड को बताया।
- उनके फ्रेंड ने जब ये उसकी प्रोफाइल चैक की तो पता चला कि वो एक पुलिसवाले की प्रोफाइल है। फिर उन्होंने उसे सबके सिखाने के लिए ऐसा किया।

Post a Comment