धधकती हुई बस में घुसे इंसान ने बचाई लोगों की जिन्दगी, सोशल मीडिया दे रहा है शाबाशी
आए दिन अखबार और सोशल मीडिया ऐसी खबरों से भरे रहते हैं जहां अपने ही अपनों की जान लेने पर तुले हुए हैं, आज के समय में कुछ भी पॉजिटिव न्यूज की कल्पना करना भी मुश्किल है। अगर कोई किसी की मदद कर भी रहा है तो उसके पीछे भी उसका कोई स्वार्थ निहित होता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें एक दुकानदार ने जान की बाजी लगा कर जलती हुई बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया।
ये घटना चीन के Yibing शहर की है जहां एक बस में खड़े खड़े आग लग गयी। वहां मौजूद लोगों ने बस की खिड़की तोड़कर लोगों को बचाने की कोशिश की। लेकिन एक शख्स उस जलती हुई बस में चढ़ गया और लोगों को बाहर निकलने का काम किया। थोड़ी ही देर में बस की आग पर भी काबू पा लिया गया। इस व्यक्ति के हौंसले की जितनी दाद दी जाए कम है जिसने अच्छाई की एक मिसाल कायम की है।
इस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर इसके साहस के लिए काफी तारीफ मिल रही है।

Post a Comment