Header Ads

छोटे से बच्चे के आगे झुकी लाखों करोड़ की कंपनी, मांगनी पड़ी माफी



लगभग पौने दो करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली कंपनी को एक बच्‍चे के आगे झुकने के लिए मजबूर होना पड़ा है। दरअसल इस कंपनी ने अपने एक विज्ञापन में इस बच्‍चे का फोटो इस्‍तेमाल किया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके चलते न सिर्फ कंपनी को विज्ञापन वापस लेना पड़ा बल्कि उसे माफी भी मांगनी पड़ी। वैसे यह कंपनी इससे पहले भी कई बार विवादों में पड़ चुकी है।



स्‍वीडन की H&M कंपनी दुनियाभर में कपड़ों का कारोबार करती है। इसने पिछले दिनाें ब्रिटेन में इसने अपने स्वेट-शर्ट का एक ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन में कपनी ने एक ब्‍लैक बच्‍चे का फोटो इस्‍तेमाल किया था। इस बच्‍चे ने जो शर्ट पहनी थी उसमें लिखा था "Coolest monkey in the jungle." (जंगल में कूलेस्‍ट मंकी)। जैसे ही कंपनी ने विज्ञापन जारी किया सोशल मीडिया में लोगों ने निगेटिव प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोगों ने इस विज्ञापन को नस्‍ली भेदभाव से प्रेरित बताया।


दरअसल यह विवाद ब्‍लैक बच्‍चे के बाद एक अंगेेज बच्‍चे के विज्ञापन के बाद शुरू हुआ। इसमें अंग्रेज के बच्‍चे को सर्वाइवल एक्‍सपर्ट्स बताया गया था। इसके बाद ब्रिटेन में लोगों ने दोनों बच्‍चों के विज्ञापन को एक साथ करके सोशल मीडिया पर निगेटिव प्रतिक्रया के साथ आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद ही कपंनी को माफी मांगनी पड़ी।



लोगाें की बढ़ती निगेटिव प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने एक बयान जारी लोगों से माफी मांगी। वाशिंगटन पोस्‍ट में छपे माफीनामे में कपंनी ने कहा है कि उनको इस बाद का बेहद दुख है। कंपनी ने न सिर्फ मांफी मांगी बल्कि यह भी कहा है कि वह इस फोटो को वापस ले रही है बल्कि इस स्वेट-शर्ट को वह अपने दुनियाभर के शोरूम से भी वापस ले रही है।


कंपनी का कहना है कि उससे इस तरह की गलती दोबारा न हो इसके लिए व्‍यवस्‍था बनाई जा रही है। इस मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। रिटेल एक्‍सपर्ट्स वेंडी लेबमान्‍न का कहना है कि जो कंपनियां दुनियाभर में कारोबार करती हैं, उनको ज्‍यादा संवेदशील रहना चाहिए। ऐसा न होने के चलते ही इस तरह की दिक्‍कतें सामाने आती हैं।