Header Ads

फ्रेंड की शादी जाते हुए भीड़ में फंसी आलिया, फिर पुलिस ने ऐसे हाथों से किया कवर


एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट अपनी खास फ्रेंड कृपा मेहता के विवाह समारोह में शामिल होने रविवार दोपहर जोधपुर पहुंची। काफी खुश नजर आ रही आलिया को एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने घेर लिया। वे बड़ी मुश्किल से अपनी कार तक पहुंच पाई। आलिया आज अपनी फ्रेंड के संगीत समारोह में डांस करेगी।

- एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट की फ्रेंड कृपा मेहता सोमवार को अपने बॉय फ्रेंड यश मेहता के साथ सोमवार को विवाह करने जा रही है। इसके लिए यश और कृपा शनिवार को जोधपुर पहुंच गए थे। अपने बचपन की फ्रेंड कृपा की शादी में शामिल होने आलिया भट्‌ट दोपहर को जोधपुर पहुंच गई। वे आज शादी के संगीत समारोह में अन्य फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस करेगी।

- आलिया भट्‌ट के जोधपुर आने की पहले से सूचना होने के कारण आज सुबह से बड़ी संख्या में उनके फैंस एयर पोर्ट पहुंच गए। आलिया के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। उनके बाउंसर बड़ी मुश्किल से सुरक्षा घेरा बना उन्हें कार तक लेकर गए।

- इस दौरान एक फैन कार्ड बोर्ड पर माला सहित आलिया के कई फोटो लगा आलिया को देने के लिए पहुंचा, लेकिन भीड़ से घिरी आलिया उसे देख ही नहीं पाई।

- उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कृपा व यश की मुंबई में आयोजित इन दोनों की सगाई व प्री वेडिंग पार्टी सोशल मीडिया पर बहुत चर्चित रही थी। सगाई समारोह में आलिया ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। साथ ही आलिया ने इन दोनों समारोह की फोटोज जमकर शेयर की थी। इस कारण ये आयोजन लाइम लाइट में आ गया था।

- कृपा व यश की शादी को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। शहर के एक नामी होटल के अलावा पोलो मैदान पर होने वाले तीन दिवसीय इस आयोजन के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद व जोधपुर की इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों ने मोर्चा संभाल रखा है।