Header Ads

लग्जरी गाड़ियों से आए लोगों ने कुएं में फेंका ATM, निकालने को बुलाई क्रेन


रोहतक में शुक्रवार को को पुलिस ने एक एटीएम के कुएं से निकलवाया है। दरअसल पुलिस को ग्रामीणों ने यहां एक एटीएम को कुएं में डाले जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस न तुरंत मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से इस एटीएम को कुएं से निकलवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि एटीएम किस बैंक की है और इसमें कितने पैसे हैं या इसे कहां से उड़ाया गया था।

- घटना खरावड़-नौनंद रोड की है। सुबह जब लोग घूमने-फिरने के लिए घरों से निकलते तो अचानक यहां सड़क किनारे दो संदिग्ध किस्म की गाड़ियों को देखा गया।

- गुजरात के नंबर की एक फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने एक गाड़ी से एटीएम उतारी और इसे यहां कुएं में डालकर चलते बने।
- ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से एटीएम को बाहर निकलवाया गया।

- पुलिस ने एक्सिस बैंक के मैनेजर को मौके पर बुलाया। मैनेजर ने मशीन के पार्ट का फोटो लेकर आला अधिकारियों के पास सेंड कर दिया है, लेकिन एटीएम किस बैंक की है, इसका पता नहीं चल सका है। मशीन को कटर के माध्यम से काटकर बॉक्स निकले गए हैं।

- फिलहाल पुलिस ने एक्सपर्ट्स की मदद लेकर एटीएम की जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों से पूछताछ के बाद अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है, जिन्हें इस एटीएम को यहां कुएं में डालते देखे जाने की बात कही जा रही है।