Header Ads

वेश्याओं की वजह से दुनिया में बदनाम है ये बिल्डिंग, अंदर से दिखती है ऐसी


दिखने में ये बिल्डिंग आम बिल्डिंग की तरह नजर आती हो पर आपको बता दें कि इसके अंदर जो भी होता है उस वजह से ये दुनियाभर में बदनाम है। जी हां, हांगकांग की Fuji बिल्डिंग वेश्याओं की वजह से पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस पूरी बिल्डिंग में सिर्फ प्रॉस्टिट्यूट्स ही रहती है। यहां हर फ्लोर पर कई प्रॉस्टिट्यूट रहती हैं और हर दिन लाखों का व्यापार करती है।

- हांगकांग के कानून के मुताबिक यहां प्रॉस्टिट्यूशन लीगल है पर इसे एक व्यापार की तरह या ग्रुप में नहीं किया जा सकता। इसी वजह से इस यहां एक-एक महिला का अपना वेश्यालय है। जहां, आसपास के लोगों के अलावा दुनियाभर के टूरिस्ट आते हैं।

- इस बिल्डिंग की 4 मंजिलों में कुछ दुकाने और मिनी मॉल्स हैं तो वहीं बाकी १८, मंजिलों में कई सिंगल ब्रोथल्स हैं। एक विदेशी पत्रकार ने कुछ समय पहले इसके अंदर जाकर रिपोर्टिंग की और जाने अंदर के हालात। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बिल्डिंग में अलग-अलग देशों की करीब १५०, वेश्याएं रहती हैं।

- रिपोर्टर ने लिखा, मैं और मेरी साथी ट्रांसलेटर जैसे ही अंदर पहुंचे, तो हमने देखा कि लिफ्ट के पास लोगों की लाइन लगी हुई थी। इनमें यंगस्टर्स से लेकर कुछ उम्रदराज लोग भी शामिल थे। हम जैसे ही वहां से निकले तो सभी हमें आश्चर्य भरी निगाहों से देखने लगे। जैसे ही ऊपर के फ्लोर पर पहुंचे हमने देखा कि अंदर तरह-तरह की रंग-बिरंगी लाइटों से कॉरिडोर सजे हुए थे। वहीं हर फ्लोर पर कुछ फ्लैटों के गेट भी अलग-अलग भाषाओं के साइन सजे थे।

- यहां हर घर में एक वेश्या रहती है। जिनके घरों के बाहर साइन बोर्ड पर वेलकम, इंतजार करें या नॉट अवेलेबल जैसे साइन लगे रहते हैं। ऐसे में यहां आने वालों को उनकी उपलब्धता का अंदाजा हो जाता है।