Header Ads

ये है ब्रिटेन की सबसे छोटी महिला, हर दिन सहती है ऐसा दर्द


ब्रिटेन की जॉर्जिया रैन्किन ब्रिटेन की सबसे छोटी टीनऐजर हैं। जॉर्जिया की हाइट सिर्फ 31 इंच है। उन्होंने बताया कि किस तरह एक गंभीर बीमारी की वजह से उनकी हाइट बचपन में ही रूक गई और कैसे हर रोज वे भयानक दर्द सहती हैं। इसके बावजूद वे अपनी लाइफ को इंजॉय करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वे सबसे हटके हैं।

- जॉर्जिया ने अपने कहानी शेयर करते हुए कहा, जब मैं स्कूल में थी तब हम 8 हफ्तों का एक पपी घर लेकर आए थे। तब वो मेरे घुटनों तक आता था। आज 10 साल बाद वो बहुत बड़ा हो गया है, पर मैं वैसी की वैसी ही हूं। उन्होंने बताया कि वे skeletal ­dysplasia नामक बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी की वजह से हड्डियों का विकास रुक जाता है।

- जॉर्जिया ने हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ के बारे में बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी हाइट 31 इंच यानी 2.5 फीट के आसपास है, जो एक 2 साल के बच्चे की औसत उम्र से भी कम है।

- उन्होंने आगे बताया कि कैसे वे इस बीमारी की वजह से दिन रात दर्द सहती हैं। सुबह उठने से लेकर रात को सोते वक्त तक उनके शरीर में दर्द रहता है। ऐसे वक्त में वे दूसरी जगह खुद को व्यस्त रखती हैं, जिससे उनका ध्यान उस दर्द पर न जाए।

- जॉर्जिया ने आगे बताया कि कई बार इस दर्द से निपटने के लिए वे खुद अपनी हाइट की कहानी लोगों को सुनाकर मजे लेती हैं। उन्होंने कहा, जब मैं हाईस्कूल में आई तब मेरी टाई मेरी हाइट से ज्यादा लंबी थी।

- उन्होंने कहा कि कई बार लोग मेरी हाइट की वजह से इग्नोर करते हैं, मुझे पार्टी में नहीं बुलाते हैं पर मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता। मैं ऐसे वक्त में कुछ काम कर लेती हूं। जॉर्जिया ने बताया कि वे यूट्यूट पर मेकअप करने की टिप्स देती हैं, उनके 1400 फॉलोअर्स हैं, जिससे उन्हें कुछ कमाई भी हो जाती है।