Header Ads

यहां बच्चों को बेची जाती है शराब, पर बीच पर गाना गाने पर हो सकती है जेल


हांगकांग में ९, साल तक के बच्चों को भी शराब बेची जा सकती है। यहां ये अजीब कानून आज भी है। पर हैरानी की बात है कि यहीं अगर आपने किसी समुद्र किनारे खड़े होकर गाना गाने की कोशिश की तो आपको १, दिन से लेकर २, हफ्ते के लिए जेल की हवा खानी पड़ सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं हांगकांग के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानूनों के बारे में।

- यहां ९, साल तक के बच्चे वोदका बॉटल खरीद सकते हैं। बस बार और पब में बच्चों को शराब परोसने पर बैन है। यहां १८, उम्र से कम के व्यक्ति शराब नहीं पी सकते पर खरीद जरूर सकते हैं। ऐसे में ये कानून किसी मजाक से कम नहीं है।

- एक ओर जहां बच्चों को शराब बेचने पर कोई खास पाबंदी नहीं है, तो वहीं दूसरी ओर अगर कोई भी व्यक्ति यहां के किसी भी बीच पर गाना गाते हुए पाया जाता है तो उसे १, दिन से लेकर २, हफ्ते तक जेल की हवा खानी पड़ सकती है। हालांकि, आप बीच किनारे तभी गाना गा सकते हैं, जब आपन लोकल अथॉरिटी से यहां गाना गाने की परमिशन पहले से ली हो।

- सिर्फ बीच ही नहीं यहां के ओशन अम्यूजमेंट पार्क में अगर आप जोर से चीखते हैं तो भी आपको महीने के लिए जेल हो सकती है। अब सवाल यह उठता है कि अम्यूजमेंट पार्क में जहां लोग मस्ती करने आते हैं, वहां अगर नहीं चीखेंगे तो कहां चीखेंगे? आपको बता दें कि यहां गाली देने या अजीब तरह के जूते पहनना भी गैरकानूनी है।