Header Ads

हरियाणवी लुक पर किया ट्रोल, तो दिव्यंका ने दिया करारा जवाब


सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को ट्रोल किया जाना आम बात है। चाहे बिकिनी फोटोज पोस्ट करने की बात हो या शो के लिए मेकओवर की, यूजर्स सेलेब्स को टारगेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिता यानी दिव्यंका त्रिपाठी के साथ। दरअसल, फैन्स को शो में इनका नया अवतार देखने को मिलते वाला है। ये एक्ट्रेस शो में हरियाणवी मेड बनकर वापसी करने वाली हैं।

दिव्यंका ने भी उस यूजर को जवाब देते हुए लिखा है, "अगर मैं डार्क होना पसंद करती हूं तो ये पैथेटिक कैसे हो सकता है? आप लोग कुछ भी बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। कौन-सी एक्ट्रेस होगी जो स्क्रीन पर अपनी मर्जी से डार्क दिखना चाहेगी? कुछ भी कमेंट करने से पहले ट्रैक देखिए और समझिए।"

- बता दें कि इस यूजर ने दिव्यंका को पैथेटिक कहते हुए ट्वीट किया है, "टीवी सीरियल पर डार्क दिखना बहुत ही पैथेटिक है। डार्क होना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन टीवी सीरियल ट्रैक के लिए आपने जो किया वो वाकई बहुत बुरा है। जब आप एक फॉरेनर का कैरेक्टर प्ले कर रही थीं तो आपने मेकअप लाइट नहीं किया था तो अब एक मेड बनने के लिए डार्क कॉम्प्लेक्शन क्यों किया?"