Header Ads

मौसम था साफ, हवाई जहाज जैसी आवाज के साथ खेतों में आ गिरी ये चीज




गुड़गांव जिले के गांव फाजिलपुर बादली में शनिवार को अचानक बर्फ का एक बहुत बड़ा टुकड़ा हवा में लहराता आया और गेहूं के खेत में आ धंसा। जिस वक्त यह घटना हुई, मौसम एकदम साफ था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक हवाई जहाज गुजरने जैसी तेज आवाज सुनाई दी, लेकिन आसमान में बर्फ के इस गोले के अलावा कुछ दिखाई नहीं दिया। इसे जमीन पर गिरते देख जब उस तरफ भागे तो यह टूट चुका था और जमीन में भी गड्ढा बना हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


- थाना फरुखनगर के एसएचओ करण सिंह के मुताबिक उन्हें गांव के सरपंच गोविंद की तरफ से सूचना मिली थी कि गांव के खेतों में आसमान से बर्फ जैसी कोई भारी-भरकम चीज आकर गिरी है।
- इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पाया कि पहली नजर में यह बर्फ ही लग रही है, मगर बिना किसी मौसम की खराबी के इस तरह की घटना जांच का विषय है।
- इसी के चलते उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह कोई प्राकृतिक घटना है या कुछ और।



- हालांकि इस बारे में गांव के सरपंच और एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब ९ बजे लोग खेतों में काम कर रहे थे।
- उन्होंने बताया कि अचानक बर्फ का एक बहुत बड़ा टुकड़ा हवा में लहराता आया और गेहूं के खेत में आ धंसा। जिस वक्त यह घटना हुई, मौसम एकदम साफ था।
- अचानक हवाई जहाज गुजरने जैसी तेज आवाज सुनाई दी, लेकिन आसमान में बर्फ के इस गोले के अलावा कुछ दिखाई नहीं दिया। इसे जमीन पर गिरते देख जब उस तरफ भागे तो यह टूट चुका था और जमीन में भी गड्ढा बना हुआ था।