5 विकेट लेकर रातोंरात स्टार बना ये क्रिकेटर, मां हाउसवाइफ तो पिता हैं एडवोकेट
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अनुकूल राय रातोंरात स्टार बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप क्रिकेट में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट लिया। बता दें कि अनुकूल बायें हाथ के स्पिनर हैं। इसके साथ ही वे अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
अनुकूल राय साल 2012 में जमशेदपुर आए थे और यहां के सोनारी स्थित झारखंड क्रिकेट एकेडमी से जुड़े।
- अनुकूल को घर के लोग छन्नू नाम से भी बुलाते हैं। अनुकूल के पिता का नाम सुधाकर राय है जो पेशे से एडवोकेट हैं।
- सुधाकर राय समस्तीपुर में लोअर कोर्ट में हैं जबकि अनुकूल की मां हाउस वाइफ हैं।
- समस्तीपुर की गलियों और पटेल मैदान में क्रिकेट के गुर सीखने वाले अनुकूल मिडिल क्लास फैमिली से हैं।
- पांच विकेट लेने की खबर के बाद अनुकूल के गांव में जश्न का माहौल है। उनकी मां का कहना है कि वह क्रिकेट के प्रति बहुत दीवाना था।
- जब स्कूल में था तब गांव या फिर जिले में कहीं भी क्रिकेट मैच होता था तो वह घर से चोरी छुपे वहां पहुंचकर खेलता था।
- उन्होंने बताया कि अनुकूल के पिता ने कई बार खेल का विरोध भी किया लेकिन उसका क्रिकेट के प्रति लगाव कम नहीं हुआ।
- अब टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद बेटे को खेलता देख अनुकूल के मम्मी-पापा दोनों खुश हैं।

Post a Comment