इन कार में गियर नहीं करने पड़ते चेंज, कीमत भी कम और दमदार है माइलेज
इंडियन ऑटो मार्केट हर साल बढ़ती जा रही है। यहां पर ढाई लाख रुपए से कई करोड़ों रुपए की कार भी मिल जाती है। यानी आप अपने बजट को देखकर कार सिलेक्ट कर सकते हैं। वैसे, मार्केट में इन दिनों ज्यादातर कंपनियां ऑटो गियर वाली कार लॉन्च कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हर साल ऑटो गियर वाले मॉडल बढ़ते जाएंगे। ऑटोमैटिक सुनने में ये कार महंगी नजर आती हैं, लेकिन वास्तव में इनकी रेंज सिर्फ 4 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।
ऑटोमैटिक कार के दो बड़े फायदे होते हैं। पहला फायदा ये है कि यदि को जिन लोगों को कार चलना नहीं आता, वे भी इसे आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। इस तरह की कार में सिर्फ ब्रेक और एक्सीलेटर होता है। यानी कार को सिर्फ एक पैर से ड्राइव किया जा सकता है। दूसरा फायदा है कि ये कार कभी भी बंद नहीं होती। यानी आप ट्रैफिक में हो, किसी चढ़ाई पर या अन्य किसी दूसरी लोकेशन पर। कार बंद नहीं होने से ड्राइविंग आसान हो जाती है और थकान भी कम होती है। वैसे, इन कार में मैनुअल गियर का भी ऑप्शन होता है।
मारुति की ऑटो गियर में कई कार आ रही है, लेकिन इस सबसे बड़ी सफलता सिलेरियो से मिली है। इस कार की सफलता को देखते हुए उसने दूसरे मॉडल को भी ऑटोमैटिक बना दिया। इस कार में स्पेस के साथ जबरदस्त माइलेज भी मिलता है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 23 किलोमीटर का माइलेज देता है। इतना ही नहीं, इसकी प्राइस 4 लाख ५० हजार रुपए है।

Post a Comment