Header Ads

इस शख्स ने जमीन में दफना दी थीं 42 बसें, सामने आई थी ऐसी सच्चाई


कनाडा के एक शख्स ने सालों पहले अपने घर की जमीन के पीछे 42 बसें दफना दी थीं। उसकी इस हरकत से आसपस लोग काफी हैरान थे पर जब सच्चाई सामने आई तो लोग उसकी तारीफ करने लगे। असल में इस शख्स ने वाइफ के साथ मिलकर दफनाई हुई बसों के अंदर एक सुरंग बनाई। जमीन के अंदर बनी ये सुरंग परमाणु हमलों को सहन करने की ताकत रखती है।

- ब्रूस बीच नामक इस शख्स ने भविष्य में परमाणु हमलों की आशंका के चलते ये सुरंग बनाई। ब्रूस के मुताबिक कई देशों के बीच तनाव के हालात जल्द ही युद्ध की स्थिति निर्मित कर सकते हैं। इसी वजह से 1980 से ही उन्होंने जमीन के नीचे छिपने और रहने के लिए एक बड़ी सुरंग का निर्माण करना शुरू कर दिया था।

- ब्रूस ने अपने बैकयार्ड में मिट्टी के नीचे 10,000 स्क्वेयर फीट चौड़ी सुरंग बनाई है। 42 स्कूल बसों की मदद से बनी यह सुरंग न्यूक्लियर अटैक झेलने की ताकत रखते है। इसे बनाने में 83 वर्षीय को उनकी वाइफ जीन ने भी सपोर्ट किया और इसका नाम रखा ‘अर्क टू’।

- ब्रूस ने 42 स्कूल बसों को 8.5 लाख रुपए (12,600 डालर) में खरीद कर घर के बैकयार्ड में दफनाना शुरू कर दिया था। सुरंग में रहने के लिए दुनिया की तमाम सुविधाएं हैं। यहां एक समय में 350 लोग आराम से रह सकते हैं। साथ ही इतने लोगों का खाना भी यहां रखा जा सकता है।

- आपको बता दें कि आजकल आए दिन नॉर्थ कोरिया का तानशाह किम जोंग परमाणु हथियारों की ताकत दिखाकर दुनिया को धमका रहा है। जिससे कई बार भय की स्थिति भी बन जाती है। क्योंकि परमाणु अटैक से बचना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में ब्रूस की बनाई हुई सुरंग भविष्य के लिए काफी सुरक्षित मानी जा सकती है।