Header Ads

दुल्हन के साथ ट्रैक्टर पर रिसेप्शन में पहुंचा NRI दूल्हा, कहा- ये थी मेरी ख्वाहिश



8 जनवरी शहर में शादी के दौरान एक ऐसा माहौल देखने को मिला जिसे देखने के लिए सड़क के चारों ओर भीड़ लगी हुई थी। बता दें कि शादी के दौरान एक नवविवाहिता जोड़ा ट्रैक्टर पर सवार होकर शादी के पैलेस तक पहुंचा था। इस शादी में काफी सारे लोग शामिल हुए और इस शादी को एन्जॉय किया। 

इंग्लैंड में रहता है दूल्हा...


- नवविवाहिता जोड़ा मंगलवार को शादी की पार्टी में गांव पट्टी से होशियारपुर के पैलेस में ट्रैक्टर पर पहुंचा। 

- दूल्हे मनदीप सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को उसकी शादी होशियारपुर के कस्बा हरियाणा भुंगा की प्रभजोत कौर से हुई थी। 

- उसकी इच्छा थी कि वह शादी की पार्टी में ट्रैक्टर पर जाएगा।



- गांव पट्टी होशियारपुर से 15 किलोमीटर दूर है।

- दोनों को शहर से 15 किलोमीटर दूर जाना था जिसके लिए उन्होंने ट्रैक्टर बुक किया और उसी से आए। 

- नवविवाहित जोड़ा ट्रैक्टर पर होशियारपुर आ रहे थे तो गांवों के लोग हैरानी से देखते। 
- मनदीप सिंह ने बताया कि वह इंग्लैंड से शादी कराने के लिए आया है।