जिसे पकड़ने में 5 स्टेट की पुलिस रही नाकाम, लड़की ने शादी का झांसा देकर पकड़वाया
देश के आधा दर्जन राज्यों में कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज विशाल मोदी उर्फ राहुल अब पुलिस की गिरफ्त में है। 3 साल से पांच राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसे पकड़ना तो दूर उसका असली नाम और एक तस्वीर तक पुलिस नहीं खोज सकी थी। अब पुलिस उसे एक लड़की की मदद से पकड़ सकी है। लड़की भी उसकी ठगी का शिकार हो चुकी थी। जिसके बाद उसने खुद प्लान बनाकर अपनी एक सहेली को प्लांट किया और शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।
नागपुर महाराष्ट्र की 28 साल की लाडो (बदला हुआ नाम) MBBS की पढ़ाई कर रही है। बड़ी मुश्किल से उसने डाॅक्टरी का एग्जाम पास कर सरकारी कॉलेज में दाखिला लिया है। पढ़ाई के दौरान ही उसने नवंबर 2016 में कोरियर कंपनी का ऐड देखा। इसमें 3 लाख के इन्वेस्ट करने पर हर महीने लाखों कमाने का ऑफर था।
- 2017 जनवरी को उसे फर्जी कंपनी के डायरेक्टर विशाल ने इंटरव्यू के लिए नोएडा बुलाया। वहां एयरपोर्ट इंडिया कंपनी के आलीशान दफ्तर पहुंची। वहां मैनेजर नदीम खान मिला। उसने लाडाे का इंटरव्यू लिया।
- लाडो ने अपने और घरवालों के जेवर बेचकर पैसे इकट्ठे किए। पैसे कम पड़े तो कॉलेज की फीस के पैसे भी बैंक में जमा किए और आरोपी को चेक दे दिया।
- वह नदीम से लगातार कॉन्टेक्ट में रही। चार महीने तक आरोपी उसे बातों में घुमाता रहा। फिर अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया। मई में लाडो नोएडा गई, कंपनी में ताला लगा था। आसपास वालों ने बताया कंपनी भाग गई है। ठगी के शिकार लोग रोज यहां आ रहे हैं। पुलिस केवल तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सकी है। लाडो को तब सच का पता चला।
लाडो का पता चला कि आरोपी मनचला है। उसे फंसाने के लिए उसने अपनी सहेली की रजामंदी से उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। उस अकाउंट से आरोपी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
- वह एक महीने तक रिक्वेस्ट को नजर अंदाज करते रहा। जब अपनी फोटो भेजी तब आरोपी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और चैट करना शुरू किया। उसके बाद दोनों में वीडियो कॉलिंग होने लगी।

Post a Comment