जमीन पर पैर नहीं रखता है ये कपल, कुछ ऐसे बिता रहे हैं जिंदगी
ऑस्ट्रेलिया के रिले वाइटलम और इलियाना कारुसु जमीन पर पैर नहीं रखते। सुनने में बेहद अजीब लगे पर ये सच है। इस कपल ने अपनी सारी जिंदगी एक बोट पर गुजारने की ठानी और अब सारी दुनिया इससे घूम रहे हैं। इतना ही नहीं, ये बोट पर घूमते हुए लाखों रुपए महीने भी कमा लेते हैं।
- असल में 33 साल के रिले और उनकी पार्टनर 24 साल की इलियाना मिलकर यंगस्टर्स के बीच मिसाल पेश करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि लोग उनकी तरह ऑफिस और बोरिंग जॉब छोड़कर उनकी तरह एंडवेचरस लाइफ जिएं।
- वे ब्लॉग के जरिए अपना एक्सपीरियंस शेयर कर अच्छा पैसा कमा लेते हैं। दोनों अबतक 41068 नॉटिकल मील का सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान वे अटलांटिक और पैसेफिक से भी गुजरे हैं।
इस कपल ने फरवरी में एक फ्रांसीसी से करीब 4.5 करोड़ रुपए में एक लग्जरी बोट खरीदी थी। जिसके बाद से उन्होंने सारी जिंदगी इसमें गुजारने का फैसला कर लिया।
- दुनियाभर की समुद्री यात्रा कर ये कपल अपने फोटो, वीडियो और एक्सपीरियंस शेयर करता है। इनके ब्लॉग को एक ऐड एजेंसी सपोर्ट करती है। अगर व्यूअर्स को ये पसंद आता है तो वे 1 डॉलर से लेकर 100 डॉलर तक डोनेट कर सकते हैं।
- ये कपल ब्लॉब अलावा यूट्यूब से भी अच्छी कमाई कर लेता है। इस महीने उनके चैनल को करीब 20 लाख लोगों ने देखा।

Post a Comment