विनर बनने के बाद पहली बार मीडिया से मिली शिल्पा, दिए ऐसे पोज
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे बनीं है। विनर बनने के बाद वे पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। वे कभी विनर ट्रॉफी के साथ तो कभी बिना ट्रॉफी के पोज देती नजर आईं। इस दौरान शिल्पा बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने गोल्डन कलर की गाउन पहन रखी थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब भी दिया। क्या लगा था कि आप शो जीतकर ही बाहर आएंगी, सवाल के जवाब में शिल्पा ने कहा 'नहीं, ऐसा नहीं लगा था। अपने आपको प्रूफ करने का मिला मिलेगा, इतना तो पता था। और अगर में शो नहीं भी जीतती तो जो मुझे मिलना था वो मिल गया था'। शिल्पा ने अपने फैन्स को थैंक्स करते हुए, 'उन्हीं की वजह से मैं जीती हूं'। शिल्पा ने ट्वीट करते हुए फैन्स को थैंक्स कहा।

Post a Comment