Header Ads

अनुष्का ही नहीं, इन क्रिकेटर्स की WAGs भी हैं बेहद खूबसूरत



इन दिनों हर तरफ विराट-अनुष्का के चर्चे हैं। टीम इंडिया के कप्तान की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का की खूबसूरती का जमाना दीवाना है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि क्रिकेट की दुनिया में अनुष्का ही सबसे खूबसूरत वाइफ हैं तो जरा ठहरिए! दुनियाभर की क्रिकेट टीमों के कुछ ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनकी वाइफ और ग्लैमरस गर्लफ्रेंड्स भी किसी हसीना से कम नहीं हैं। आज हम आपको दिखा रहे हैं


- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बॉलर मिशेल जॉनसन की वाइफ भी किसी सुपरमॉडल से कम नहीं है। जॉनसन ने जेसिका से 2011 में शादी की थी। पेशे से फिटनेस एक्सपर्ट और कराटे चैम्पियन रहीं जेसिका की खूबसूरती का आज भी ऑस्ट्रेलिया दीवाना है। शादी के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस को मेंटेन रखा है। दोनों के दो बच्चे भी हैं।



- अब इसे जेसिका की खूबसूरती कहें या मिशेल जॉनसन का दीवानापन कि जबसे उन्होंने जेसिका को देखा था वे अपना घर-परिवार भी भूल गए थे। खुद मिशेल की मां ने ये आरोप लगाते हुए कहा था, कि जबसे वो उस जेसिका से मिला है वह पागल हो गया है। जेसिका ने मेरे बेटे को मुझसे चुरा लिया है, वह मुझसे बात तक नहीं करता।



- 2015 में संन्यास लेने से पहले बाएं हाथ के इस बॉलर ने टेस्ट में 313, वनडे में 239, टी-20 इंटरनेशनल में 38 और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 465 विकेट चटकाए हैं।