रिसेप्शन के लिए होटल पहुंचे अनुष्का-विराट, इतनी सिंपल ड्रेस में आए नजर
26 दिसंबर को परेल के होटल सेंट रेगिस में हो रहे रिसेप्शन के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वेन्यू पर पहुंचे गए हैं। हाल ही में दोनों की होटल के बाहर से फोटोज सामने आई हैं जिसमें ये कपल काफी सिंपल ड्रेस में दिखा। इस दौरान अनुष्का डेनिम जंपसूट में चूड़ा पहने नजर आईं तो वहीं विराट ब्लैक टीशर्ट एंड ग्रे पेंट में दिखाई दिए।
रिसेप्शन वेन्यू पर रात 8.30 बजे से कपल के गेस्ट आने शुरू हो जाएंगे।
- रिपोर्ट की मानें तो यहां टीम इंडिया के साथ-साथ, बॉलीवुड सुपरस्टार्स और कई राजनेता भी शिरकत करेंगे।
- रिसेप्शन में टीम इंडिया के साथ-साथ बीसीसीआई के ऑफिशियल शामिल होंगे। बॉलीवुड लेजेंड अमिताभ बच्चन के साथ-साथ तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) के आने की संभावना है।
इसके अलावा सचिन तेंडुलकर, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा समेत कई एक्स क्रिकेटर्स भी यहां शामिल होंगे।
- यही नहीं दिल्ली रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मुंबई रिसेप्शन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।
- बता दें विराट ने इसी महीने की 11 तारीख को अनुष्का के साथ सात फेरे लिए थे। इटली में हुई इस शादी में सिर्फ परिवारवालों के अलावा बहुत करीबी दोस्तों को ही न्योता मिला था।
मुंबई में होने जा रहे रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
- विरुष्का का ये रिसेप्शन कार्ड अपने आप में अनोखा था। दरअसल, ये कार्ड पूरी तरह इको-फ्रेंडली था। इसके साथ एक छोटा सा प्लान्ट भी अटैच किया गया है।

Post a Comment