Header Ads

आकाश अंबानी ने किया नया खुलासा, Jio कस्टमर हैं तो जान लीजिए




मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने रिलायंस जियो को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने ऐसी बात बताई है, जिसे जानकार हर जियो कस्टमर प्राउड फील करेगा।


हाल ही में मुंबई में हुए रिलायंस इंडस्ट्री के 40वें एनिवर्सरी इवेंट के मौके पर आकाश अंबानी ने खुलासा किया कि जियो कस्टमर्स की संख्या 160 मिलियन (16 करोड़) तक पहुंच चुकी है। जियो ने यह अचीवमेंट सिर्फ 15 महीने में पाया है। वॉइस और डाटा की एग्रेसिव ऑफरिंग्स ने जियो को यह मुकाम दिलाया।

इंडिया का मोबाइल सब्सक्राइर्ब्स बेस 1.1 बिलियन यानी 110 करोड़ का है। पूरी दुनिया में भारत से इस मामले में सिर्फ चाइना ही आगे है। वहीं इंडिया में अभी टेलीकॉम सेक्टर के टॉप-3 प्लेयर्स की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर भारतीय एयरटेल, दूसरे पर वोडाफोन और तीसरे नंबर पर आइडिया सेल्युलर है। अक्टूबर में भारती एयरटेल के मोबाइल सब्सक्राइर्ब्स 285 मिलियन, वोडाफोन के 208 मिलियन और आइडिया के 191 मिलियन थे। वहीं उस समय जियो के सब्सक्राइर्ब्स 145.9 मिलियन थे।