जब सरसों के खेत में पहुंची 'ड्रीमगर्ल', कराया फोटो सेशन-जमकर ली Selfie
.बरसाना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी सरसों के फूलों को देख खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने ये फोटोज ट्विटर पर भी शेयर की है। लिखा है, ''सीन बहुत अट्रेक्टिव था, मैं खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाई, इस दौरान सब मेरी फोटोज क्लिक कर रहे थे।''
दरअसल, मथुरा जिले के बरसाना कस्बे में मंगलवार को संचार मंत्रालय की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- कार्यक्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं।
- उन्होंने कन्याओं के भविष्य को सजाने के लिए इस योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही 10 साल से कम उम्र की कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक भी दी।
- उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सरकार ने बेटियों के भविष्य के लिए इस योजना को शुरू किया है।
- कार्यक्रम के बाद हेमा मालिनी बरसाना में ही सरसों के खेत को देख रुक गईं। यहां उन्होंने सेल्फी ली, इस दौरान लोगों ने भी उनकी फोटो खींच ली।

Post a Comment