Header Ads

Bigg Boss: किराए के कपड़े पहनती हैं हिना, इविक्ट होते ही अर्शी ने कहा ये



बिग बॉस से बाहर होने के बाद अर्शी खान ने  खास बातचीत में बताया कि हिना खान के बारे में आई यह खबर एकदम सही थी कि वे किराए के कपड़े बिग बॉस में पहनती हैं। हिना जो कपड़े इस्तेमाल करती हैं,वे उन्हें अगले दिन लौटाने होते हैं। अर्शी ने इस दौरान हिना को फेक भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि हिना को मेकअप से ही फुर्सत नहीं मिलती तो वे गेम कहां से खेल पाएंगी।



बीते शनिवार अर्शी खान 'बिग बॉस' से बाहर हुई हैं। वे 'बिग बॉस' के घर में 12 सप्ताह यानी करीब 83 दिन रहीं।


- शो से बाहर आने के बाद उन्होंने शिल्पा शिंदे को मां बनाने के बाद बुरा भला कहने के लिए मांफी भी मांगी।


- जब उन्हें स्पेशल पावर का इस्तेमाल कर दो कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से सेफ करने का मौका मिला तो उन्होंने विकास गुप्ता और प्रियंक शर्मा को सेफ किया।


- बाद में वोटिंग के आधार पर प्रियंक को पछाड़कर विकास गुप्ता पहले सेमीफाइनलिस्ट बने।


बातचीत में अर्शी ने कई बड़े खुलासे किए। मसलन, उन्होंने बताया कि शिल्पा को मां बोलने वाले आकाश जब उन्हें (शिल्पा को) Kiss करते थे तो इसमें उनकी भी रजामंदी होती थी। इसके अलावा, शिल्पा को लेकर उन्होंने कहा कि वे उनकी वजह से इनसिक्योर फील करती थीं। अर्शी द्वारा शेयर की गईं ऐसी ही बातें आप वीडियो में सुन सकते हैं।